शानदार जीवन - मेरी नज़र से

 

शानदार जीवन जीने का मतलब विलासिता पूर्ण, सभी सुविधाओं से युक्त, राजसी जीवन जीना कतई नहीं है। शानदार जीवन जीने का मतलब चिंतामुक्त होकर अपने और अपने परिवार को पर्याप्त समय देना, इतना कामना की परिवार की जरूरतें पूरी हो न कि धन कमाने में ही पूरा समय लगा देना, रोगमुक्त एवम बिंदास जीवन जीना है। किसी और के दबाव में आकर अपने जीवन में वो नहीं करना जो हमें पसंद नहीं है अर्थात अपना जीवन अपनी इच्छा, पसंद एवं सकारात्मक तरीके से जीना ही जीवन को आनंदित करता है।

ऐसी जिंदगी जिसमें चिंता,भय, घबराहट एवं दूसरों के दबाव या हस्तक्षेप की कोई जगह ना हो, न ही हम किसी और के जीवन में हस्तक्षेप करें या दबाव बनाएं। वैसी जिंदगी, जो मानवता के कल्याण के लिए जिया जाए।

इस दुनिया में काफी लोग आवश्यकता से ज्यादा सम्पन्न हैं मगर फिर भी और अधिक सम्पनता की चाह में चिंतित रहते हैं, अपने धन-संपत्ति-नाम-शिक्षा आदि के दिखावे के अहंकार में रहते हैं और विभिन्न रोगों से ग्रस्त हो जाते है। मेरी नज़र में एक गरीब मज़दूर जो रोज़ अपने जीवन के हर पल का आनंद लेता है, वो उस अरबपति जो पूरे समय चिंतित, आक्रांत, बीमारियों से घिरा हुआ रहता है से ज्यादा शानदार जीवन जीता है।

सबसे जरूरी बात, ये सब जानकारी रखना एक बात है, और जीवन का स्वयं बोध करना दूसरी बात है। हम अक्सर भावनाओं या विचारों का गुच्छा होते हैं, लेकिन शायद एक पल के लिए भी वो जीवन नहीं होते, जिसके होने से ये शरीर जिंदा है।

मैं यह कहना चाहूंगा कि जब हमें कठिनाई के बिना कुछ मिलता है, तो हम इसे उतना महत्व नहीं देते हैं। यह जीवन के लिए भी सच है। जीवन एक संघर्ष है। एक आसान तरीका तलाशना लक्ष्य नहीं होना चाहिए। मुख्य उद्देश्य अपने जीवन को सार्थक बनाना होना चाहिए। हम जो काम को करके खुश रहते हैं, जो लोगों की संगति हमें अच्छा महसूस कराती है, जिस जगह पर हमें अच्छा लगता है वह सबकी आज़ादी ही जीवन को शानदार बनाती है।

महेश शर्मा लाइफ कोच और कॉउंसलर (+91) 9229123691

मानस यंत्रा - साइकोलॉजी और कॉउंसलिंग सेंटर, जबलपुर

Manas Yantra - Psychology and Counseling Centre
Dr. Neha Sharma Counseling Psychologist
+91-9406737485




#lifecoach #counseling #counselor #psychologist #psychologist near me #best psychologist in jabalpur #career conseling #lifeskills #success #happiness #marriage counseling #couple counseling #lifecoaching 

Comments

Popular posts from this blog

भावनाओं में बदलाव वास्तविक आनंद से दूर हैं ।

रक्षाबंधन सिर्फ प्रेम का बंधन